दूध हम सब पीते हैं छोटा बड़ा वृद्ध या अमीर गरीब भी मतलब हर कोई। आपके घरों में भी दूध या तो कोई दूध वाला देकर जाता होगा या डेयरी से आता होगा। मगर आप जानते हैं कि जो दूध हम पीते हैं वो मिलावटी भी हो सकता है इसलिए ये जो बॉलीवुड स्टार्स है ना ये एक बेहद ख़ास डेयरी से दूध लेते हैं। ये कोई मामूली डेयरी नहीं बल्कि बड़ी ही ख़ास डेयरी है। अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, मुकेश अम्बानी, ऋतिक रोशन जैसे कई सेलीब्रिटीज के दूध वाले के बारे में बताने जा रहे है। इन सभी सेलीब्रिटीज के लिए दूध भाग्यलक्ष्मी डेयरी से आता है। ये डेयरी बहुत हाईटेक है और यहां काफ़ी अच्छा और हेल्दी दूध मिलता है जिसकी वजह से मुंबई में रहने वाले सारे सेलिब्रिटी अपने लिए दूध यहीं से मंगवाते हैं।
Bhagya laxmi Dairy है एकदम हाईटेक
महाराष्ट्र के पूणे में भाग्यलक्ष्मी डेयरी फार्म हैं। जिनके मालिक हैं देवेंद्र शाह। देवेन्द्र अपने आप को भारत का सबसे बडा ग्वाला मानते है। किसी समय कपडे का बिजनेस करने वाले देवेन्द्र की आज इतनी बड़ी डेयरी है कि उन्हें टक्कर देने वाला दूर दूर तक कोई नहीं हैं। देवेंद्र ने प्राइड ऑफ काउ के नाम से 175 कस्टमर के साथ इस प्रोडेक्ट की शुरूआत की थी। मगर अब देवेन्द्र के पास आज मुंबई और पुणे में करीब 22,000 से भी ज़्यादा कस्टमर है। मगर इन कस्टमर को बनाने के लिए देवेन्द्र शाह ने भी अपने 26 एकड में बने डेयरी फार्म पर 150 करोड का इन्वेस्ट किया है। यही नहीं उन्होंने हाइजीन का भी ख़ास ख्याल रखा है। वो डेयरी के पशुओं का भी इंसानों की तरह ध्यान रखते हैं। इस डेयरी में गायों को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता है यहां की गायें केवल आरओ का पानी पीती है। यहां पर गायों के लिये रबर मैट बिछाया गया है और इसे रोजाना 3 बार साफ किया जाता है। खाने में उन्हें सोयाबीन, अल्फा घास, मौसमी सब्जियां और मक्की का चारा दिया जाता है। वहीं उनका पेट साफ रहे इसलिए लिए हिमालय ब्रांड की आयुर्वेदिक दवाएं दी जाती हैं। साथ ही गायों के वजन और उनके टैम्प्रेचर भी बारिक नजर रखी जाती है। रोजाना हैल्थ चेकअप किया जाता है। कोई दिक्कत होने पर हॉस्पिटल भेजा जाता है।
Bhagya laxmi Dairy – गायों से लेकर साफ़ सफ़ाई सब में है नंबर 1
देवेन्द्र शाह के फार्म पर करीब 4000 डच हॉलेस्टीन गाये है। भारतीय नस्ल की गायें जहां 80,000 से 90,000 तक होती है वहीं इन डच हॉलेस्टी गायों की कीमत 1.75 से 2 लाख रूपये तक होती है। उनकी इस डेयरी में हर दिन करीब 25 हजार लीटर से भी ज़्यादा दूध का प्रोडेक्शन होता है।
इस डेयरी फार्म का सारा काम आटोमैटिक होता है दूध निकालने से लेकर पैकेजिंग तक के काम सभी ओटोमैटिक मशीन से ही होते हैं। दूध भी पाइपों के जरिये ही साइलोज में और फिर पॉश्च्युराइज्ड होकर बोतल में बंद किया जाता है। यहां पर मशीनों के जरिये एक बार में 50 गायों का दूध निकाला जाता है और इसमें 7 मिनिट का वक़्त लगता है। तभी तो उनकी ये डेयरी हाईटेक डेयरी मानी जाती है।
पूणे की डेयरी से दूध को फ्रीजिंग डिलीवरी के जरिये 163 किलोमीटर दूर मुंबई पहॅुचाया जाता है। कस्टमर के पास रोजाना 5.30 से लेकर 7.30 के बीच दूध डिलीवरी मैन पहुंचाता है। इसके अलावा प्राइड ऑफ काउ के हर कस्टमर को एक अलग लॉगिन आइडी दी जाती है जिसके जरिये वो ऑनलाइन ऑर्डर कर सकता है। अपने ऑर्डर में बदलाव कर सकता है या उसे कैंसिल भी कर सकता है। इसके अलावा वो अपने घर के अलावा किसी और जगह पर भी दूध मंगा सकता है। तो है ना डेयरी का काम एक दम हाइटेक। आजकल कई शहर और गांव ऐसे हैं जहां डेयरी का काम जैसे 10 साल पहले हुआ करता था वैसे ही आज हो रहा है। मगर अब देवेंद्र जैसे लोग डेयरी जैसे काम को भी अब हाईटेक बना रहे हैं।