हम जिस देश में रहते हैं उसकी सुरक्षा की जब भी बात होती है, तो हमारा ध्यान सीधे हमारे जांबाज सैनिकों पर जाता है। आज वे सीमा पर तैनात हैं। तभी हम अपने घरों में सुरक्षित हैं। ये भारत के रक्षक हर मौसम में मुस्तैदी से सीमा पर तैनात रहते हैं। बात लद्दाक जैसे पोस्ट की करें तो यहां का औसत तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस सालाना होता है। वहीं ठंड के दिनों में यहां का तापमान – 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसी हड्डी गला देने वाली ठंड में भी ये जवान सिना ताने सरहदों की रक्षा करते हैं।
लद्दाक जैसी जगह पर 20 हजार से ज्यादा सैनिक मौजूद हैं। ये दुनिया के सबसे ठंडे सरहदों में से एक है। यहां न बिजली इतनी है न धूप है। मतलब सालों साल ठंडा। जब ठंड का मौसम आता है तो हमारे जवान अपने बंकरों और पोस्ट पर खुद को गर्म रखने के लिए लकड़ी, केरोसिन ऑयल या फिर इलेक्ट्रिक हीटर का इस्तेमाल करते हैं। इसी की बदौलत कुछ समय के लिए इनका आशियाना गर्म रह पाता है। लेकिन सेना के इस काम से लद्दाक जैसी जगह के क्लाइमेट पर बड़ा असर पड़ता है। ऐसे में अब सेना ने एक खास तरह के घर में अपना इंट्रेस्ट दिखाया है। जिसमें गर्मी इतनी रहेगी कि, सर्द मौसम में भी सेना के जवान आराम से स्वेटर उतारकर भी रह सकेंगे!
Famous Innovator ‘ Sonam Wangchuk ‘ का है कमाल
Sonam Wangchuk को आज पूरे भारत समेत दुनिया में कौन नहीं जानता है। अगर आप नहीं जानते तो आपको याद दिलाने के लिए बता दें कि, बॉलीवुड की Hit Movie Three Idiots में आमिर खान का किरदार इन्हीं से Inspire था। अब इसके आगे कुछ और Hint देने की जरूरत नहीं होगी शायद, आप समझ गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं।
Sonam Wangchuk लद्दाक के Famous Engineer, Innovator और Educational Reformist हैं। वे अपने शानदार, किफायती और जनहित में काम आने वाले Invention के लिए दुनिया भर में विख्यात हैं। अब उन्होंने एक ऐसे Invention पर काम शुरू किया है जिससे लद्दाक में मौसम की मार झेल कर देश की रक्षा करने वाले जवानों की रक्षा बदलते मौसम से हो सकेगी। उनके इस कमाल से Innovation का नाम है ‘ Solar Heated Mud Huts ‘.
” लद्दाक जैसे जगह पर भारतीय सेना की एक बहुत बड़ी टुकड़ी है, ऐसे में यहां सेना Heating के लिए बहुत खर्चा करती है। जिससे Pollution भी होता है। तो हाल के सालों में उन्होंने Interest दिखाया कि, कैसे सेना Solar Heated Buildings का इस्तेमाल कर सकती है – Sonam Wangchuk ”
क्या खास है इस Solar Heated Mud Huts में
इस Mud House की खासियत ये है कि, इसके अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले 40 डिग्री ज्यादा रह सकता है, मतलब हमारे जवान सीमा की ठंड में ड्यूटी देने के बाद इस घर में Normal Hot Temperature में आ कर आराम फरमा सकते हैं, और सबसे बड़ी बात उन्हें न Heater On करने की जरूरत होगी न ही लकड़ियां इकट्ठा कर गर्मी के लिए Bornfire जलाने की।
दरसअल, ये घर बाहर से देखने में आपको किसी Co-Operate जैसा लगेगा, एकदम चमकदार शीशे से बना हुआ। लेकिन अंदर ये घर बिल्कुल अलग है। इसके अंदर की दीवारें दो तरह की हैं। इस घर में South facing Wall है यानी दक्षिणी दीवार वो सूरज की तरफ है और ये Heat absorb करने वाले Materials से बना होता है। वहीं जो बाकी की दीवारें हैं वे Straw ( भूसा) और Clay से बनी होती है, जो Heat को बाहर निकलने से रोकती हैं। South Facing Wall की खासियत एक और ये है कि, ये सिर्फ सर्दियों में ही Heat Absorb करती हैं, यानि कि, ये घर गर्मी और सर्दी दोनों में रहने के अनुकूल है।
कैसे तैयार होती है इस घर की खास दीवारें
इस Solar Heated Mud Huts को इतना खास बनाने के लिए इसकी इटें भी खास तरीके से बनाई जाती हैं। Solar Mud House की Bricks Block तैयार करने के लिए उन चीज़ों का इस्तेमाल होता है जो Natural Waste मानी जाती हैं। इसमें पानी, Clay, Fiber (प्लांट स्ट्रॉ ) और दूसरे Natural Waste Material use होते हैं। सबसे पहले Clay को पानी में मिलाकर क्ले स्लरी बनाया जाता है, फिर इसमें फाइबर और अन्य Natural Waste को मिलाकर एक Brick Block तैयार किया जाता है।
लेकिन यहां एक दिक्कत है और वो ये कि ये Block थोड़े कमजोर होते हैं। ऐसे में इन Blocks के बीच में एक Hole किया जाता है जिसमें बजडी और कंक्रीट भर दिया जाता है जिससे ये भार सहने के काबिल हो जाती हैं। वहीं अगर मकान दो या तीन मंजिला बनना है, तो इस होल में आयरन रॉड का भी इस्तेमाल किया का सकता है। सोनम बताते हैं कि, वे फिलहाल एक खास तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे Prefabricated Mud Huts कहते हैं। यानि इस घर को बनाने के लिए जो चीजें लगती हैं वो पहले एक जगह तैयार हो जाएं ताकि, इसे एक बार में घर बनाने की जगह पर ले जाया जा सके और बस असेंबल करके दो से तीन हफ्तों में घर तैयार किया का सके।
Sonam Wangchuk के बारे में
Sonam Wangchuk एक जाने माने Innovator हैं जो Simply Living के Formulae पर अपने इनोवेशन के काम को अंजाम देते हैं। सोलर मड हाउस इसी पर बेस्ड है, जो देश की सेना के साथ साथ ठंडे प्रदेशों में रहने वाले लोगों के लिए भी वरदान की तरह है। वहीं सोनम वांगचुक दुनिया भर में सबसे ज्यादा अपने आइस स्तूपा वाले इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं जो ठंडे प्रदेशों में पानी बचाने और इसका इस्तेमाल खेती करने में किया जाता है।
सोनम के अनुसार, आज जिस तरह से दुनिया अपने बिज़नेस मॉडल पर चल रही है और हाई टेक लाइफ के पीछे भाग रही है। उससे क्लाइमेट को बड़ा नुकसान हो रहा है, खासतौर पर पहाड़ों में रहने वाले लोगों के लिए। इसलिए हम लद्दाक से सिंपली लिविंग का एक ग्लोबल अभियान चला रहे हैं जिससे दुनिया के लोगों में सादा जीवन जीने की चाह जगे ताकि पहाड़ों में रहने वाले हम लोग भी आसानी से अपना जीवन जी सकें। इसीलिए हम आज नए साल में दुनिया को जोड़ने के लिए एक कैंपेन चला रहे हैं जिसमें लोग अपने जीवनशैली में थोड़ा सा इनोवेटिव बदलाव करके जीने की आदत डाल सकें।
सोनम महात्मा गांधी को कोट करके सादा जीवन जीने की बात करते हैं, और गांधी के विचार भारतीय संस्कृति के मूल से जुड़े हैं। जिसका उद्देश्य सादा जीवन जीने और उच्च विचार रखने से है। हम इंडियननेस की ओर से सोनम के इस अभियान का समर्थन तो करते ही हैं, साथ ही आपसे भी इससे जुड़ने की अपील करते हैं। किसी ने कहा भी है कि,
” सादा जीवन उच्च विचार।
यहीं है जीवन का मूल आधार।।
जिसने इस मंत्र को अपनाया।
भविष्य अपना उज्जवल बनाया।।”