दूध में मिलावट है या नहीं ये तो हम सभी पता लगा ही लेते हैं। सब्जियां ताज़ी हैं या बासी ये भी हम सब पता लगा ही लेते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि आप जो अंडा खा रहे हैं वो फ्रेश है या नहीं। अक्सर हम लोग अंडा देखकर ये पता नहीं कर पाते कि वो अंडा फ्रेश है या ज़्यादा पुराना है। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे फ्रेश और पुराने अंडे की पहचान करें। अगर ताजे अंडे को पानी में रखा जाता है तो वो पानी में डूब जाता है। लेकिन अगर पुराने अंडे को पानी में रखा जाता है तो अंडा तैरने लगता है। ऐसा क्यों होता है। आइए हम आपको बताते हैं।
Egg – अंडा पानी में आख़िर क्यों तैरता है
दरअसल, ऐसा अंडे की फ्रेशनेस चेक करने के लिए किया जाता है। ताजे अंडे पानी में डूब जाते हैं और वहीं पुराने अंडे पानी के ऊपर तैरने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पुराने अंडो के अंदर हवा के कण जगह बना लेते हैं जिस कारण वो पहले से हल्के हो जाते हैं और पानी में तैरने लगते हैं। इस तरह से पता चल जाता है कि अंडे पुराने हैं या नहीं।
Egg – इस अंडे के बड़े हैं फंडे
लंबे समय तक रखे अंडे ख़राब हो जाते हैं और हमें पता नहीं चल पाता इसलिए अब से अगर आप चाहते हैं अंडे की ताजगी को चेक करना तो आप इस तरीके सकते हैं। अब आप जान चुके हैं कि खराब अंडों की कैसे पहचान कैसे आसानी से की जा सकती है। अब आप इसे अपनाकर ताजे अंडे ही खाएं और सेहत बनाए क्योंकि अंडे हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद होते हैं।
अंडे में 11 तरह के अलग-अलग प्रोटीन और मिनरल मौजूद होते हैं।
अंडे का सफेद हिस्सा बल्ड प्रेशर को कम करने का काम करता है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अंडे के छिलके में 17,000 छोटे-छोटे रोम छेद होते हैं जिन्हें हम अपनी आंखों से नहीं देख सकते।
इस तरह से हमने आपको अंडे के साथ एक्सपेरिमेंट करना बताया और साथ ही आपको बताया कि अंडा कितना फायदेमंद होता है। अगर आपके मन में भी ये कोई सवाल है कि ऐसा क्यों होता है तो आप हमें पूछ सकते हैं। शायद आपके उस सवाल का जवाब हम आपके लिए ढूंढ दें।