सुबह की सैर पर निकलते हुए आपको कई लोग पार्क में योगा करते दिख जाएगे। आज कल तो जहां देखो वहां योगा दिख ही जाता है। लेकिन क्या कभी अपने किसी को साइकिल पर योगा करते देखा है। आरे… हैरानी की बात नही है। आज हम आपको खिवराज जी के बारे मे बताने जा रहे है जो साइकिल पर योगा करते है, और सबसे दिलचस्प बात तो यह है की खिवराज जी जो साइकिल पर योगा करते है उनकी उम्र……… वो हम आपको अभी नही बताएगे.. पहले आप इन्हें देखकर बताईए की इनकी उम्र कितनी होगी…..

हैरान हो गए ना इन्हे देखकर। ये जोधपुर के रहने वाले खिवराज गुर्जर है। खिवराज जी अलग पॉवर का योगा करते है। आप सोच रहे होगे की अलग पॉवर का योगा क्या होता है? तो हम आपको बता दे की खिवराज जी 300 फिट की ऊंची पहाड़ियों पर साइकिल के ऊपर योगा करते है।
इनका जूनून देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। आप अभी तक शायद इनकी उम्र का पता नही लगा पाए होगे। तो चलिए हम ही आपको इनकी उम्र बता देते है। खिवराज जी की उम्र 71 साल है। यह बात सुनकर तो आपकी आंखे फाट गई होगी और दिमाग घुम गया होगा। पोता पोती खिलाने की उम्र में दादा दी ऐसे करतव कर रहे है ये सही में काबिले तारीफ है।
इनता ही नही खिवराज जी आज तक कई रिकार्ड बना चुके है जैसे इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड। 12 साल की उम्र से खिवराज जी ने योगा करना सिखा, साथ ही खिवराज जी को साइकिलिंग करने का बहुत शौक था, लेकिन धीरे-धीरे वे अपने साइकिलिंग और योगा दोनों ही शौक को मिक्स करके एक नए तरह का योगा दुनिया के सामने ले आये हैं। आपको बता दे की खिवराज जी की साइकिल कोई आम साइकिल नहीं है बल्कि ये बीएमएक्स साइकिल है वो भी पूरे 12 किलो की, और इस साइकिल का हैंडल 90 डिग्री तक घूम जाता है। इतना ही नहीं खिवराज जी इस भारी साइकिल को ऊंची पहाड़ी पर लेकर भी चढ़ जाते हैं और योग करते हैं। इसके साथ वो जोधपुर के सबसे पुराना नेशनल जिम्नेजियम को भी चलाते है।
लेकिन कहते है खुशियों के पीछे गम कही ना कही छीपे होते है। 2014 में उनके साथ एक हादसा हुआ जिसमे उन्होंने अपने बेटे और पोते को हमेशा के लिए खो दिया। अगर खिवराज जी से कुछ सिखा जा सकते है तो वो हैं उनकी फाइटिंग स्पिरिट। योगा की वजह से भी कही ना कही उन्होंने अपनी आगे की जिंदगी के बारे में सोचना शुरु कर दिया। आज छोटी बड़ी हर खुशी खिवराज जी अपनी पोती के साथ शेयर करते है। जिनका नाम भी योगा है योगा के लिए उनके दादा दी रियल हीरो से कम नही है।