एनवायरनमेंट के मामले मे फिलीपींस काफी पीछे हो गया है। यहां के फॉरेस्ट यानी जगंल 70% से 20% पर आ गया। लेकिन अब वहां की सरकार कोशिश कर रही है कि देश को फिर से हरा भरा बनाया जाए। इसके लिए फिलीपींस मे नया कानून बनाया गया है। ये कानून बेहद ही अच्छा है। फिसीपींस की सरकार ने कानून बनाया है की ग्रेजुएशन पूरा करने से पहले बच्चो को कम से कम 10 पेड़ लगाने होगे। ये अनिवार्य है। फिलीपींस की मैग्डलो पार्टी के नेता गैरी अलेजनो की इस कानून को तैयार करने में अहम भूमिका रही। उनका कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो एक पीढ़ी करीब 525 करोड़ पौधे लगाएगी। जितने पौधे लगाए जाते हैं, उनमें 10 फीसदी ही जीवित रह पाते हैं। यानी अगली पीढ़ी के लिए 52.5 करोड़ पौधे होंगे।
Philippines सरकार ने देश को फिर से हरा भरा बनाने के लिए बनाया कानून।

खबरो के मुताबिक- फिलीपींस में हर साल तकरीबन 1 करोड़ 75 लाख छात्र अलग-अलग डिविजन की क्लास पास करते हैं। इनमें 1 करोड़ 20 लाख एलिमेंट्री क्लास से पास होते हैं। जबकि 50 लाख हाईस्कूल से और 5 लाख कॉलेजों से ग्रेजुएट होते हैं। इन सभी को मिलाकर देखा जाए तो नए कानून के मुताबिक हर साल 17.5 करोड़ पौधे लगाए जा सकते हैं।
फिलीपींस मे ग्रेजुएशन पूरा करने से पहले बच्चो को लगाने होगे 10 पौधे।

कानून के मुताबिक- पौधे ऐसी जगहों पर लगाए जाएं, जहां उनके जीवित रहने की संभावना हो। इनमें वन क्षेत्र, संरक्षित एरिया, मिलिट्री रेंज और शहरों की चुनिंदा जगहें शामिल हैं। पौधों का चयन भी जगह को देखकर किया जाना चाहिए।
कानून को लागू करने का जिम्मा देश के शिक्षा विभाग के साथ उच्च शिक्षा आयोग को दिया गया है। कानून बनाने से ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के साथ आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी है। वन क्षेत्र सिमटने की वजह से ही देश में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। इस कानून के जरिए देशभर में 17.5 करोड़ पौधे लगाए जा सकेंगे। तो आप फिलीपींस का यह कानून कैसा लगा हमे बताना ना भूले और साथ ही क्या आप चाहते है की आपके शहर, गांव या देश मे भी ऐसा कानून होना चाहिए को हमे जरुर बताएं।